फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रों ने बीजीआर परिसर पौड़ी में की तालाबंदी

Thu, 22 Feb 2024 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बिना भौतिक निरीक्षण किए ही बैरंग लौटी नैक की मॉक टीम
छात्र बोले, मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा विवि प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में नैक की मॉक टीम को परिसर का बिना भौतिक निरीक्षण किए ही बैरंग लौटना पड़ा। परिसर में नैक की मॉक टीम पहुंचने से पहले ही छात्रसंघ पदाधिकारियों व छात्रों ने परिसर के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा कि विवि व परिसर प्रशासन छात्रों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है जिससे छात्रों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में नैक की तीन सदस्यीय मॉक टीम भौतिक निरीक्षण के लिए पहुंची। इससे पहले ही छात्र-छात्राओं ने परिसर के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। परिसर निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी व टीम के सदस्यों ने छात्रों से बातचीत भी की लेकिन उन्होंने ताला नहीं खोला। इसके बाद नैक की मॉक टीम परिसर का भौतिक निरीक्षण किए बिना ही लौट गई। परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत ने कहा कि परिसर में छात्रों के लिए बस सेवा शुरू करने, वाई-फाई सुविधा से परिसर को जाेड़ने, बदहाल बालक छात्रावास का सुधारीकरण करने, परिसर की आंतरिक सड़कों का सुधारीकरण करने आदि की मांग कर रहे हैं लेकिन इन समस्याओं के समाधान के लिए विवि व परिसर प्रशासन उदासीन बना है। तालाबंदी करने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोहित कुमार, सचिव ऋतिक रावत, यूआर विनय रावत, कोषाध्यक्ष लवीश नेगी, पूर्व यूआर नितिन रावत, जीआर खुशी आदि शामिल रहे। वहीं परिसर निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी का कहना है कि टीम का निरीक्षण होने से छात्रहित के कई सकारात्मक फैसले होते लेकिन छात्रों की तालाबंदी के कारण टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें