फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डिजिटल पेमेंट की सुविधा नहीं मिलने से छात्र परेशान

Tue, 13 Aug 2024 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के कैश काउंटर में डिजिटल पेमेंट की सुविधा नहीं मिलने से छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विवि प्रशासन की ओर से क्यूआर कोड सुविधा उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन छात्रों को दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से छात्रों में आक्रोश है।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल विवि के कैश काउंटर में प्रतिदिन डिग्री, प्रोविजनल, अंकपत्र, माइग्रेशन समेत अन्य दस्तावेजों की फीस जमा करने के लिए छात्र पहुंचते हैं। छात्रसंघ उपाध्यक्ष रूपेश नेगी ने कहा कि गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों के अलावा संबद्ध महाविद्यालयों से भी बड़ी संख्या में छात्र कैश काउंटर में पहुंचते हैं। कुलसचिव प्रो़ एनएस पंवार ने कहा कि विवि के वित्त अधिकारी समेत बैंक मैनेजर से वार्ता की गई है l छात्रों को जल्द क्यूआर कोड, डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें