फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी: दो छात्रों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, एक छात्र देहरादून में भर्ती

Sat, 21 Aug 2021 03:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर के दो छात्रों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक छात्र घायल हो गया। उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां  उसकी मौत हो गई। घायल छात्र के ताऊ ने आरोपी छात्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना 17 अगस्त की है लेकिन परिजनों ने 20 अगस्त को इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन


कोतवाल कीर्तिनगर रविंद्र यादव ने बताया कि 17 अगस्त को जीआईसी कीर्तिनगर के छात्र आयुष नेगी निवासी मलेथा का झगड़ा एक अन्य छात्र के साथ हो गया। झगड़े में घायल आयुष नेगी घर पहुंचा तो उसके पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले गए।

उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसपर परिजन उसे कैलाश अस्पताल देहरादून ले गए। उन्होंने बताया कि आयुष की स्थिति गंभीर है। वहीं इलाज के दौरान आयुष की मौत हो गई। आयुष के ताऊ महावीर नेगी ने एक छात्र सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। इस आधार पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें