चाइल्ड ट्रैफिकिंग व मानव तस्करी को लेकर एक दिवसीय एनटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। एंपोवेटिंग पीपल सोसाइटी की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया।
रविवार को नगर सभागार में देवप्रयाग, हिंडोलाखाल व कीर्तिनगर थानों के पुलिस कर्मियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एंपोवेरिंग पीपल सोसाइटी प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार व कॉर्डिनेटर अरुणा थापा ने कहा कि वधु व मानव तस्करी और चाइल्ड ट्रैफिकिंग रोकने के पुलिस को अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि तस्करों द्वारा गांव में जाकर गरीब, पीड़ित परिवारों को प्रलोभन के साथ विश्वास में लिया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों को गांवों से ले जाकर देश के अन्य राज्यों मेें बेचा जा रहा है। पुलिस को सचेत होने की जरूरत है। थापा ने कहा कि तस्करी प्रदेश में बड़े स्तर पर गिरोह के रूप में की जा रही है। उन्होंने हरियाणा में फैली नियोग व करेवा प्रभा के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी हेमंत खंडूरी, एसआई सुरेश थपालियाल, एसआई बलवंत सिंह, हीरामणि पोखरियाल, कुसुम शर्मा, अनुराधा सरिता आदि मौजूद थे।