फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में दिखाई उत्तराखंड की खुशहाली

Sat, 07 Nov 2015 07:12 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की पहल पर श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य ममता बुडाकोटी के निर्देशन में पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने रंगों के माध्यम से उत्तराखंड की खुशहाली को कागज पर प्रस्तुत किया। प्रदेश में वन्यजीवों की सुरक्षा, हरे-भरे खेत खलिहान, प्रदेश के पहाड़ और नदियों का चित्रण किया। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में शालिनी नेगी, हर्ष रावत, प्रिया गुसाईं, तृप्ति सिलमाना, जूनियर वर्ग में गार्गी बिष्ट, रितिका, हेमंत खंतवाल, नितेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।  क्विज में स्पर्श, रितिका, राहुल, रोहित, अंशिका, गार्गी, अदिति, आशीष ने उत्तराखंड आज विषय पर सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत एमबीजी पब्लिक स्कूल, झंडीचौड़ पूर्वी में चित्रकला, वाद-विवाद और सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। पर्यावरण बचाओ और ग्लोबल वार्मिंग पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में सौरभ आर्य प्रथम, पंकज आर्य द्वितीय और दिया तृतीय स्थान पर रहे जबकि सुहानी नेगी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में साक्षी बंगारी ने बाजी मारी, वहीं हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम रही। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने अमर उजाला की पहल की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें