ब्लाक पौड़ी के गगवाडस्यूं पट्टी के बलोड़ी गांव स्थित सिद्धपीठ श्रीदेवलेश्वर महादेव मंदिर से दिन दहाड़े चोर भगवान नरसिंह की पौराणिक पत्थर की मूर्ति चुरा ले गए। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने इस मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर देकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्लाक पौड़ी के सिद्धपीठ श्रीदेवलेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया कि मंदिर से बीते तीन मार्च को भगवान नरसिंह की मूर्ति चोरी हो गई। मामले की तहरीर राजस्व पुलिस को सौंप दी गई है। साथ ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से जिले के धार्मिक स्थलों की धरोहरों की सुरक्षा की अपील भी की गई है। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक गौरव लिंगवाल ने बताया कि सिद्धपीठ श्रीदेवलेश्वर महादेव मंदिर बलोडी से भगवान नरसिंह की पौराणिक पत्थर की मूर्ति चोरी होने को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद