फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी में ग्राम प्रधान व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के एक राजस्व क्षेत्र में किशोरी से छेड़खानी की घटना सामने आई है। राजस्व पुलिस ने मामले में आरोपी प्रधान व साथी के खिलाफ किशोरी से छेड़खानी व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा राजस्व पुलिस ने आरोपी प्रधान, साथी व उसकी पत्नी के खिलाफ पीड़ित किशोरी के घर में घुसकर परिजनों से मारपीट करने, चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व साथी ने एक किशोरी से विगत 13 फरवरी को एक मंदिर परिसर में छेड़खानी की थी। पीड़िता के पिता ने प्रशासन को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाने को लेकर आरोपी ग्राम प्रधान व साथी व उसकी पत्नी विगत दो मार्च की देरशाम पीड़ित के घर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित किशोरी के परिजनों से मारपीट की। साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की। तीन मार्च को पीड़ित परिवार ने डीएम से मामले की शिकायत की। डीएम ने नायब तहसीलदार को जांच का आदेश देते हुए मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। राजस्व पुलिस ने मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया कि किशोरी से छेड़खानी मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान व साथी के खिलाफ किशोरी से छेड़खानी, जान से मारने की धमकी व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट की घटना पर आरोपी प्रधान, साथी व उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट, चोट पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। तहसीलदार कोठियाल ने बताया कि मामले में राजस्व पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें