फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोटिस के बाद सेवा में लौटी छह कार्यकत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की सख्ती का असर दिखने लगा है। नोटिस के बाद छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काम पर लौट आईं हैं। वहीं डीपीओ ने अभी भी कार्य बहिष्कार पर अड़ी कार्यकर्ताओं पर जल्द कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी के 15 विकास खंडों में 1822 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं, जबकि कुल 1853 स्वीकृत केंद्र हैं। इनमें 1082 आंगनबाड़ी केंद्र और 771 मिनी केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों में 1801 कार्यकर्ता सेवारत हैं। सात दिसंबर से जनपद में सेवारत 75 फीसदी कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर हैं, जिससे विभाग का मिशन इंद्रधनुष, विभिन्न टीकाकरण, पोषाहार वितरण सहित अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का कामकाज प्रभावित हो रहा है। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के नोटिस के बाद अब कार्यकर्ता सेवा पर लौटनी शुरू हो गई हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सेवा में नहीं लौट रही कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग जितेंद्र कुमार ने बताया कि जयहरीखाल ब्लाक की छह कार्यकर्ता सेवा पर लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें