फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में छह घायल, दो की स्थिति गंभीर

विज्ञापन
फैडखाल-पाबौ मोटरर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
पाबौ चौकी क्षेत्र में बरात से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चार घायलों का उपचार सीएचसी खिर्सू में चल रहा है, जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद के जोगड़ी गांव से सोमवार शाम देवेंद्र सिंह की बरात पाबौ क्षेत्र के डुंगरी गांव आई थी। मंगलवार दोपहर को बरात लौट रही थी। बरात का एक वाहन फैडखाल-पाबौ मोटर मार्ग पर फैडखाल के समीप अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवार छह बराती घायल हो गए। पाबौ चौकी पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर किया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाल विनोद गुर्साइं ने बताया कि दुर्घटना में घायल डुंगरी गांव निवासी वाहन चालक विकास राणा, उपेंद्र राणा, पूजा, साक्षी का उपचार सीएचसी खिर्सू में चल रहा है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल डुंगरी गांव के ही रोहित व रितिका को जिला अस्पताल पौड़ी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना का संभावित कारण मोड पर चालक का वाहन से नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें