राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीएसबी प्रथम सेमेस्टर मेें प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे दिन सात छात्रों ने प्रवेश लिया, जबकि 42 अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग की। 7 फरवरी तक प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया चलनी है।
राजकीक मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में सत्र 2020-21 तक एमबीबीएस की 100 सीट निर्धारित थी। वर्तमान सत्र (2021-22) से एनएमसी (राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग) ने 50 सीट वृद्धि की अनुमति दे दी है, जिसके चलते यहां 150 सीट हो गई हैं। तीन फरवरी से संस्थान में एमबीबीएस प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कोई प्रवेश नहीं हो पाए थे, जबकि दूसरे दिन शुक्रवार को 42 अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग की। इनमें राज्य कोटे में 5 और अखिल भारतीय कोटे में 2 प्रवेश हुए।
प्रवेश समिति संयोजक प्रो. दीपा हटवाल ने बताया कि प्रथम चरण में राज्य कोटे में 116 और अखिल भारतीय कोटे में 16 सीट आवंटित हुई हैं। रिपोर्टिंग करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, अनुबंध पत्र में हस्ताक्षर, फ्रिंगर प्रिंट मिलान के साथ ही मेडिकल बोर्ड के समक्ष चिकित्सीय परीक्षण हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। अभी तक सात प्रवेश हो गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया जारी है।