फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला और चौरास परिसर की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
गढ़वाल विवि में कुलपति सचिवालय गेट पर धरना प्रदर्शन करते विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर। छात्रों की मांग के आगे झुकते हुए एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने चौरास व बिड़ला परिसर में मंगलवार से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब नया कार्यक्रम परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पूर्व घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

बीटेक एवं बीफार्मा के छात्रों की मांग पर गढ़वाल विवि पूर्व में परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। ऐसे मेें अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं भी विभिन्न छात्र संगठनों की अगुवाई में परीक्षा स्थगित करने की मांग के लिए विवि मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रशासनिक भवन का गेट बंद होने पर वह कुलपति सचिवालय के गेट के आगे धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते छात्र-छात्राओं भय का माहौल बना हुआ है। कई छात्र कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। माहौल को देखते हुए विवि को परीक्षाएं स्थगित करनी चाहिए।
मौके पर पहुंचे विवि के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट और परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण सिंह रावत ने छात्रों से धरना समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विवि इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेगा। कुछ देर बाद परीक्षा नियंत्रक प्रो. रावत ने बिड़ला एवं चौरास परिसर में अग्रिम आदेशों तक समस्त सेमेस्टरों की परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। इस अवसर पर बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ सचिव प्रदीप रावत, सूरज नेगी, नितिन बहुगुणा, अमन बुटोला, हिमी डिमरी, पीयूष रावत, पुनीत अग्रवाल, अंजुल रावत, प्रांजलि बिष्ट, अंकिता, स्नेहा व रंजना बर्त्वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें