फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दो दुकानों की जमानत राशि जब्त, एक निलंबित की

Sun, 21 Jan 2024 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसओ ने किया विभिन्न योजनाओं का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। बीस सूत्री टास्क फोर्स के तहत जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने विभिन्न योजनाओं का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण किया। इस दौरान गुमाईं व ल्वाली में तीन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें बिना किसी सूचना के बंद मिलीं। डीएसओ ने गुमाईं की दो दुकानों की जमानत राशि जब्त करने और एक ल्वाली की दुकान को निलंबित करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

डीएसओ बताया कि ग्राम सभा बणगांव मल्ला, खपरोली, नगोली में मनरेगा के तहत अमृत सरोवर, खडिंचा मार्ग, खाल निर्माण, सुरक्षा दीवार व भूमि विकास के कार्यों का निरीक्षण किया था। इस पर डीएसओ ने दो दुकानों की जमानत धनराशि जब्त करने व एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी किया। डीएसओ कोहली ने ग्राम पंचायत बणगांव मल्ला में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। ग्राम प्रधान कुसुम देवी की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत किए गए कार्य की मजदूरी का पूर्ण भुगतान नहीं होने की समस्या उठाई। ग्रामीणों ने गांव में नियमित रूप से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने की भी समस्या रखी। इस पर डीएसओ कोहली ने ग्रामीणों की समस्याओं से डीएम को अवगत कराने की बात कही। इस मौके पर वीपीडीओ अरविंद कुमार, वीडीओ भूपेंद्र आर्य, गीता देवी, राकेश पंत, पूजा रावत, नीति डोभाल, सपना शाह और राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें