पौड़ी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 23 जनवरी को पाबौ में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पाबौ नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री राजकीय महाविद्यालय पाबौ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही महाविद्यालय पाबौ के छात्रावास का शिलान्यास, 86 गांव लिए पाबौ बिडोलस्यं ग्राम समूह पेयजल पंपिंग योजना का शिलान्यास, जीआईसी बिसल्ट की प्रयोगशाला, प्राथमिक विद्यालय सपलोड़ी के मरम्मत व सौंदर्यीकरण का शिलान्यास भी करेंगे। खंडेश्वर मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वे प्रतिभाग करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका हेमा नेगी करासी प्रस्तुति देंगी। इस दौरान विभिन्न शिविरों का आयोजन खुड्डेश्वर मैदान में होगा। संवाद