फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एससीएसटी एक्ट का मुकदमा रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित

Sat, 22 Jun 2024 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। तहसील पौड़ी के एक गांव में अनुसूचित जाति की बुजुर्ग महिला सर्वेश्वरी देवी व उसके बेटे सोहन लाल के साथ मारपीट मामले में दर्ज मुकदमा रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया है। डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने मुकदमा हस्तांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

थनुल गांव में बीते 12 जून को मारपीट का मामला सामने आया था जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। राजस्व उप निरीक्षक धजवीर चौहान ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी थनुल गांव निवासी मुकेश चंद्र व डांगी गांव निवासी अनिल चौहान के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। राजस्व पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए डीएम को पत्र भेजा था। अब डीएम ने मुकदमा रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें