फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, दो भाई गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिले के सत्याखाल-पौड़ी मार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भर्ती करवाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कोडला के प्रधान पंकज सिंह ने बताया कि सत्याखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर सिरोली के पास एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि स्कूटी सवार कोडला गांव निवासी 23 वर्षीय ध्रुव व उसका 18 वर्षीय भाई अम्मू पौड़ी आ रहे थे। इसी दौरान सिरोली के पास स्कूटी के आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक मारे और पीछे आने लगा। स्कूटी सवार युवकों ने हॉर्न बजाकर ट्रक चालक को सचेत किया, लेकिन इस बीच वे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों भाई बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करवाया गया। जहां डाॅक्टरों ने बताया कि ध्रुव के कुल्हे व हाथ और अम्मू के दोनों जबड़ों की हड्डियां टूट गई हैं। चिकित्सकों ने दोनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें