फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष पैथवाल बने एसएसआई कोतवाली श्रीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पौड़ी के पुलिस विभाग ने नौ पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पदभार संभालने के बाद पहली बार पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जिले में अभी तक चुनाव सैल की जिम्मेदारी संभाल संतोष पैथवाल को एसएसआई कोतवाली श्रीनगर बनाया गया है। जबकि एसआई वीरेंद्र रमोला को थानाध्यक्ष पैठाणी का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पुलिस मुख्यालय में एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने नौ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। एसएसपी चौहान ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक लैंसडौन संतोष कुंवर को प्रभारी निरीक्षक थाना लक्ष्मणझूला बनाया गया है। एसएसपी कार्यालय पौड़ी में वाचक मणिभूषण श्रीवास्तव को लैंसडौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि थाला लक्ष्मणझूला में तैनात एसआई वीरेंद्र रमोला को थानाध्यक्ष पैठाणी का दायित्व सौंपा गया है। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह को सीआईयू कोटद्वार भेजा गया है। जिला पुलिस कार्यालय पौड़ी में चुनाव सैल संभाल रहे एसआई संतोष पैथवाल को कोतवाली श्रीनगर में एसएसआई बनाया गया है। श्रीनगर कोतवाली में सेवारत एसएसआई रणवीर चंद्र रमोला को पुलिस मुख्यालय में वाचक की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी चौहान ने बताया कि बाजार चौकी श्रीनगर से एसआई सुनील रावत को एसएसआई थाना लक्ष्मणझूला बनाया गया है। रिपोर्टिंग चौकी सनेह कोटद्वार से एसआई अजय भट्ट को रिपोर्टिंग चौकी कलियासौड़ का प्रभार सौंपा गया है। प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी कलियासौड़ से प्रभारी एसआई संजय रावत को रिपोर्टिंग चौकी सनेह कोटद्वार का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें