फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डाक टिकट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में साधना रही अव्वल

Wed, 11 Oct 2023 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भारतीय डाक विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को पौड़ी मंडल की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर तिमली में डाक टिकट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें साधना प्रथम, शुभम द्वितीय व साक्षी रावत तृतीय रही।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र-छात्राओं को डाक विभाग के इतिहास, डाक टिकट अध्ययन, पिन कोड, पोस्टकार्डों की जानकारी समेत डाक विभाग की बचत योजनाओं और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में परिवाद निरीक्षक कादम्बरी वर्मा, पोस्ट मास्टर प्रवीन बसलियाल, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रबंधक दीपक मेहरा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें