फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप बी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Wed, 11 Oct 2023 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ग्रुप बी प्रथम रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. प्रीति ने किया। उन्होंने छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस दौरान हुई क्विज प्रतियोगिता में चार ग्रुपों ने प्रतिभाग किया जिसमें ग्रुप बी की शिवानी, पीयूष ध्यानी, साक्षी, कंचन व ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप ए की सरस्वती, ईशा, साहिल, काजल, रीता, आंचल, गौरव सिंह, अनामिका व योगराज द्वितीय रहे। ग्रुप सी की प्रीति, गुड़िया, दीक्षा, प्रिया, कोमल, सलोनी व रूकमा ने तृतीय स्थान पाया। प्रतियोगिता आयोजन में मतदान समिति के नोडल अधिकारी डॉ. इलियास, डॉ. रंजू , डॉ. प्रियका, डॉ. सोनिया ने सहयोग प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें