फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश्वर महादेव मंदिर में आज होगा खड़ा दिया अनुष्ठान

विज्ञापन
श्रीनगर कमलेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले के लिए रंग रोगन के काम को अंतिम रूप देता ? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
कमलेश्वर महादेव में बैकुंठ चतुर्दशी के पर्व पर आज शाम से खड़ा दीया अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। अनुष्ठान में 182 दंपती संतान कामना के लिए खड़ा दीया करेंगे। इसके अलावा श्रद्धालु बैकुंठ चतुर्दशी की सुबह से ही मंदिर में 365 रुई की बत्तियां चढ़ाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि 182 दंपतियों ने खड़ा दीया अनुष्ठान के लिए पंजीकरण करवाया है। दंपतियों को गोधुलि वेला में पूजा करने के बाद दीपक दिए जाएंगे। 18 नवंबर की तड़के स्नान और पूजा के पश्चात श्रीसंवाद दिया जाएगा। बैकुंठ चतुर्दशी बुधवार सुबह नौ बजे से बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक रहेगी। इस दौरान पूजाएं होंगी। मंदिर में परिवार की खुशहाली के लिए रुई की बत्तियां भी भगवान शिव को अर्पित की जाएगी। इसमें पूरे साल के हिसाब से 356 बत्तियां चढ़ाई जाती हैं। महंत ने बताया कि हर साल सरकार और पालिका की ओर से मंदिर को सजाया जाता है। लेकिन इस बार कोई मदद नहीं की गई है। जिससे भक्तगण निराश हैं।
कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगी भजन संध्या
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कोषाध्यक्ष मोहन काला की ओर से कमलेश्वर महादेव मंदिर मेें सहस्र कमल पूजन, भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बुधवार रात आठ बजे से जन कल्याण के लिए एक हजार ब्रह्म कमल चढ़ाए जाएंगे। रात 9 बजे से भजन एवं जागरण होगा। 18 नवंबर की सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक भंडारा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें