फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 30 शोध पत्रों का किया गया वाचन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आयोजित हुई गोष्ठी
विज्ञापन

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग में वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के सहयोग से लोक व्यवहार एवं संस्कृत शास्त्रों के अधिगम में वैज्ञानिक व तकनीकी शब्दावली की उपयोगिता विषय पर दो दिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें 30 शोधपत्र पढ़े गए।
गोष्ठी के दौरान प्रो. बनमाली बिश्वाल, प्रो. विजयपाल शास्त्री, प्रो. गिरीश नाथ झा, प्रो. बृजेश कुमार पांडेय, प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह, प्राे. राखी उपाध्याय ने विशिष्ट व्याख्यानों में शब्द यात्रा की गहन समीक्षा की। डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. संदीप भट्ट, डॉ. ज्योति शर्मा ने शोधपत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन की मुख्य अतिथि प्रो. राखी उपाध्याय ने बताया कि एक भाषा के शब्दों को दूसरी भाषा प्रभावित करती है। शब्द हमेशा संदर्भ के आधार पर अर्थ देते हैं। सारस्वत अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वृत्त अधिष्ठाता व देवप्रयाग परिसर के पूर्व निदेशक प्रो. बनमाली बिश्वाल ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र में शब्दों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सच्चिदानंद स्नेही ने संगोष्ठी के दो दिन का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया। गोष्ठी में प्रो. चंद्रकला आर कोंडी , डॉ. सूर्यमणि भंडारी व जनार्दन सुवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें