फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठ महाविद्यालय पैठाणी के छात्रावास में तोड़फोड़, चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के थलीसैंण ब्लाक स्थित राठ महाविद्यालय पैठाणी के छात्रावास में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की साथ ही चोरी भी की। महाविद्यालय प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राठ महाविद्यालय पैठाणी का एक कर्मचारी जैसे ही छात्रावास पहुंचा, तो उसने पाया कि छात्रावास में मुख्य दरवाजा तोड़ा गया है। इसके साथ ही कमरों में खिड़कियों के कांच, पंखों की पत्तियां टूटी हुई हैं। इस दौरान आग लगाने की कोशिश भी की गई है। प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी ने बताया कि महाविद्यालय के छात्रावास में अज्ञात व असामाजिक तत्वों की ओर से तोड़फोड़ के साथ ही चोरी की गई है। घटना की सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के छात्रावास को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटर के रूप में अधिग्रहीत किया है। छात्रावास में 17 कमरे हैं, जिनमें से 6 में तोड़फोड़ की गई है। बताया कि घटना का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ चारपाईयां, 20 गद्दे व 24 तकिए भी गायब हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सरकारी संपत्ति के नुकसान का आंकलन करने की मांग की। साथ ही पुलिस में शिकायत भी की। वहीं थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के छात्रावास में तोड़फोड़ व चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें