फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना राजनीतिक दलों की उपस्थिति के स्ट्रांग रूम से डाक मतपत्र निकालने पर आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अद्वैत बहुगुणा ने जिला निर्वाचन विभाग पर डाक मतपत्रों को बिना राजनीतिक दलों की उपस्थिति के स्ट्रांग रूम से निकाले जाने का आरोप लगाया। बहुगुणा ने कहा कि बिना हमारी उपस्थिति के डाक मतपत्र स्ट्रांग रूम से निकालकर मतगणना स्थल पर लाए गए, जो विभाग की कार्यशैली को सवालों के घेरे में लाता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे मतगणना स्थल जीआईसी पौड़ी में मतों की गणना शुरू हुई। इस दौरान डाक मतपत्रों को स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक लाए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता व चीफ इलेक्शन एजेंट अद्वैत बहुगुणा ने निर्वाचन विभाग में आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा जनपद की छह विधान सभा सीटों के प्राप्त समस्त डाक मतपत्र मुख्य कोषागार पौड़ी के डबल लॉक स्ट्रांग रूम में रखे गए थे, लेकिन निर्वाचन विभाग ने बिना राजनीतिक दलों की उपस्थिति के डाक मतपत्रों को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि यह मालूम ही नहीं है कि डाक मतपत्र कोषागार से लाए गए हैं या किसी होटल या अन्य स्थानों से। विभाग के पास इसका कोई जवाब भी नहीं है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति को नोट कर लिया गया है। किसी तरह की गड़बड़ी को लेकर आपत्ति नहीं है। डाक मतपत्रों को लेकर सभी दलों को ईमेल व अन्य माध्यम से प्रत्येक दिन के प्राप्त मतों की सूचना नियमित दी गई है। 10 मार्च की सुबह प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों की सूचना मतगणना टेबल पर प्राप्त मतपत्रों के अनुसार दी जाएगी, जिसकी सूचना दलों को नौ मार्च की बैठक के माध्यम से पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें