फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बारिश ने पौड़ी में बढ़ाई ठिठुरन, ऑरेंज अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार पूरे दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठिठुरन गढ़ गई है। मुख्यालय में सुबह से ही बारिश जारी रही। जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। मुख्यालय के दफ्तरों में कर्मचारी बिजली के हीटरों पर निर्भर रहे। कृषि विशेषज्ञों ने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। वहीं मौसम विभाग ने जनपद में शीतलहर का ऑरेज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मुख्यालय में शनिवार तड़के बारिश जारी रही। दिन भर रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा रहा। वहीं सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी बिजली के हिटरों पर निर्भर रहे। जबकि बारिश से जिले के अंदरुनी क्षेत्रों में बिजली बाधित रही।
पाबौ ब्लॉक के सामाजिक कार्यकर्ता संजय नौटियाल ने बताया कि शनिवार को पाबौ, पैठाणी के साथ ही घुड़दौड़ी क्षेत्र में बिजली बाधित रही। वहीं ऊर्जा निगम के एसडीओ पौड़ी गोविंद सिंह रावत ने बताया कि आकाशीय बिजली के चलते सिमारखाल के पास लाइन में फाल्ट आ गया। जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार यादव ने बताया कि बारिश रवि की फसलों के लिए लाभदायक है। बारिश से गेहूं, जौ, सरसों, लाई, तोरिया आदि फसलों को नया जीवन मिलेगा। वहीं डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी तहसीलों में अलाव जलाने व रैनबसेरों में जरूरी व्यवस्थाएं अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




बीते 24 घंटों में हुई 17.5 मिमी बारिश



जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटों में 17.5 मिमी औसत बारिश दर्ज हुई है। जिसमें सर्वाधिक 35 मिमी बारिश थलीसैंण तहसील क्षेत्र में दर्ज हुई। पौड़ी में 24, कोटद्वार 22, सतपुली 20, श्रीनगर 19, लैंसडौन व यमकेश्वर 18-18, चौकीसैंण 12, चौबट्टाखाल 5 व धुमाकोट में 2 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें