फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से रेलवे परियोजना प्रभावितों में आक्रोश

विज्ञापन
रेलवे परियोजना व जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रर्दशन करते नैथाणा के ग्रामीण । - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के नैथाणा, रानीहाट व देवली के ग्रामीणों ने अपनी दो सूत्री मांगों पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि रेलवे विकास निगम ने उनकी मांगो पर कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रभावित ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर को ज्ञापन सौंप 30 जनवरी से रेल परियोजना के निर्माण कार्य को ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को धरने के 11वें दिन ग्राम पंचायत नैथाणा, रानीहाट व देवली के ग्रामीणों ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना निर्माण में उनकी सबसे अधिक भूमि प्रयोग में लाई गई है, जिससे कई परिवार भूमि हीन और बेरोजगार हो चुके है। ऐसे में अपनी कृषि भूमि गवा चुके ग्रामीणों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस मौके पर प्रधान आशा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें