मुख्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण न होने पर काला फीता बांध विरोध जारी रहा। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी लंबे समय से विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि उच्चाधिकारी चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिससे उनकों मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। जिला मंत्री विनोद सिंह रावत ने कहा कि 22 जनवरी को विकासखंड, तहसील व जिला मुख्यालय में जनजागरण अभियान व गेट मीटिंग की जाएगी। संवाद