फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल परियोजना प्रभावित धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार की मांग के लिए आंदोलनरत ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना प्रभावित निर्माणाधीन सुरंग के आगे धरने पर बैठे। शाम तक आरवीएनएल (रेल विकास निगम) के अधिकारियों के न पहुुंचने पर प्रभावितों ने काम रुकवा दिया। बाद में आरवीएनएल के अधिकारियों से वार्ता के पश्चात प्रभावित सुरंग के आगे से हटकर धरना स्थल पर चले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नैथाणा व रानीहाट के गांव के लोग धरनास्थल पर एकत्रित हुए। नायब तहसीलदार कीर्तिनगर साक्षी उपाध्याय और एसएसआई बलवंत कंडियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभावितों ने रोष जताया कि वह पिछले डेढ़ साल से रोजगार के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्ता विफल रहने पर प्रभावितों ने सुरंग के सामने धरना शुरू कर दिया। प्रभावितों का कहना था कि जब तक आरवीएनएल के अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचते, उनका धरना जारी रहेगा। लेकिन शाम तक भी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रेल परियोजना का काम रोक दिया। कुछ देर में आरवीएनएल के महाप्रबंधक अजीत यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रशिक्षण लिया है। उनका प्राथमिकता से नियोजन करवाया जाएगा। कार्रवाई के लिए एक माह का समय देते हुए प्रभावित रास्ते से हट गए।
धरना देने वालों में आप नेता समीर रतूड़ी व गणेश भट्ट, कांग्रेस नेता प्रताप भंडारी, ग्राम प्रधान नैथाणा आशा देवी, रोशनी रुडोला, हेमंत रावत, भारती चौहान, प्रवीण चौहान, अभिषेक, कमला व क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें