फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैन्यूर में खुलेगा हाट बाजार, नाबार्ड ने दी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने थलीसैंण में कैन्यूर और श्रीकोट पैक्स बहुसेवा केंद्र व कृषि अवसंरचना निधि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. रावत ने बताया कि थलीसैंण के कैन्यूर में जल्द ही हाट बाजार खोला जाएगा। हाट बाजार खोले जाने के लिए नाबार्ड ने सहमति दे दी है। इस दौरान उन्होंने प्रेरणा स्वयं सहायता समूह कैन्यूर, जै बिनसर महादेव रणडोला, काजल समूह भीडा, वैष्णवी समूह, जै मां लक्ष्मी समूह बूंगीधार को 5-5 लाख के ब्याज मुक्त ऋण के चेक दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के तहत क्षेत्र के 53 समूह को 2 करोड़ 37 लाख का ऋण वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उज्जवला गैस कनेक्शन भी दिए गए। कहा कि पैक्स की ओर से सेवा केंद्र विकसित किए जाने के लिए 1 करोड़ 96 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। डा. रावत ने कहा कि खेती-किसानी से आय बढ़ाने के लिए सरकार वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण कृषि मार्ट खोलने का उद्देश्य स्थानीय कृषि उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। कहा कि नाबार्ड द्वारा ग्रामीण मार्ट को 3 साल तक वित्त पोषित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के साथ-साथ रोजगार भी मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, सहकारिता एवं कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। संचालन योगंबर पोली ने किया। इस अवसर पर डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र रावत, डा. ज्ञानेंद्र मणि, दिग्विजय सिंह, एमएल टम्टा, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
शिक्षाशास्त्र व संस्कृत विषय को मिली स्वीकृति
पौड़ी। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने महाविद्यालय में 20 कंप्यूटर सिस्टम देने, वाई-फाई सुविधा प्रदान करने, संस्कृत व शिक्षाशास्त्र विषयों को स्वीकृति देने की घोषणा की। कहा कि महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन सहित अन्य रोजगारपरक कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। प्राचार्य डा. रेनुरानी बंसल ने महाविद्यालय परिसर की चाहरदीवारी व सड़क सुविधा प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें