कीर्तिनगर। दशहरा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा कीर्तिनगर की ओर से केंद्र और राज्य सरकार की पेंशन योजनाओं (एनपीएस/यूपीएस) के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने एनपीएस/यूपीएस का रावण बनाया और उसका दहन किया। इसमें विभिन्न विभागों के कार्मिकों के साथ ही उनके बच्चे भी शामिल हुए।
गढ़वाल मंडल महासचिव राजीव उनियाल ने सभी कर्मचारियों को 2 नवंबर को देहरादून में होने वाले सचिवालय घेराव और गर्जना रैली में पूरी एकजुटता के साथ शामिल होने का आह्वान किया। टिहरी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि सरकार निरंतर पुरानी पेंशन की मांग को नजरअंदाज कर कर्मचारियों का शोषण कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष कीर्तिनगर सुरजीत लिंगवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को तत्काल प्रभाव से पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी, अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सरकार को इसका बड़ा अंजाम भुगतना पड़ेगा। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवप्रयाग दीपक मियां, जगमोहन पुंडीर और राहुल कुमार, जगमोहन पुंडीर, राहुल कुमार, विनोद चौहान, सोहन कोहली, अमित नौडियाल, दीपक मियां मौजूद रहे। संवाद