फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. नेगी बने बीजीआर परिसर पौड़ी के निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्य प्रो. आरएस नेगी को परिसर निदेशक बनाया गया है। विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने उन्हें परिसर निदेशक का दायित्व सौंपा है। नवनियुक्त परिसर निदेशक ने परिसर के शैक्षणिक माहौल में सुधार को प्राथमिकता बताया। प्रो. नेगी बृहस्पतिवार को पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन

बीजीआर परिसर पौड़ी के नवनियुक्त परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी ने वर्ष 1986 में अंशकालिक शिक्षक के रुप में विवि के एसआरटी परिसर टिहरी से शिक्षण कार्य शुरू किया। प्रो. नेगी को एसआरटी परिसर टिहरी में वर्ष 1990 को नियमित नियुक्ति मिली। विवि प्रशासन ने वर्ष 2002 में उनका स्थानांतरण बीजीआर परिसर पौड़ी किया। तब से वे लगातार पौड़ी परिसर में शिक्षण कार्य के साथ ही विभिन्न दायित्वों का निर्वहन भी कर रहे हैं। प्रो. नेगी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य नियंता, परीक्षा समिति, उप-अधिष्ठाता छात्र कल्याण, जिला साक्षरता समिति सदस्य सहित विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनके 40 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय जरनल में प्रकाशित हो चुके हैं। 10 शोधार्थी उनके मार्गदर्शन में शोध कार्य कर चुके हैं। चार शोधार्थी वर्तमान में शोध कार्य कर रहे हैं। संस्थागत वित्त पुस्तक सहित अनेक रचनाएं भी प्रो. नेगी अर्थव्यवस्था व उनके विभिन्न पहलुओं पर लिख चुके हैं। नवनियुक्त परिसर निदेशक प्रो. नेगी ने कहा कि परिसर में शैक्षणिक माहौल में सुधार मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन से परिसर की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष तौर पर कार्य किया जाएगा।
निदेशक प्रो. केसी पुरोहित हुए सेवानिवृत्त, शिक्षकों ने दी विदाई
पौड़ी। बीजीआर परिसर पौड़ी के परिसर निदेशक प्रो. केसी पुरोहित सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर परिसर के शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। परिसर निदेशक कार्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों ने उनके परिसर निदेशक कार्यकाल यादगार बताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रो. पुरोहित एक शिक्षक व प्रशासक के तौर पर सराहनीय व अनुकरणीय रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें