मुख्यालय पौड़ी में डाक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया। इस दौरान कर्मचारियों ने 26 नवंबर को होने वाली एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने पर भी चर्चा की।
शुक्रवार को मुख्य डाकघर पौड़ी परिसर में डाक कर्मचारियों ने केंद्रीय कर्मचारियों की समन्वय समिति के आह्वान पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन किया। इसमें पी- 3 संघ के अध्यक्ष पदमभूषण नेगी, पोस्टमैन एमटीएस के जिला सचिव विमल प्रसाद व जीडीएस संघ के मंडलीय सचिव विजय राणा ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नितियां अपना रही है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। प्रदर्शन करने वाले में सचिव हरीश चरण सिंह नेगी, प्रमोद कुमार धस्माना, प्रदीप तोमर, प्रदीप रावत, मोनिका भंडारी, रोहित थपलियाल, सूरज पंवार, परमजीत नेगी, स्वयंवर सिंह भंडारी, दिनेश लाल, सोहन लाल, राजन रतूड़ी, दुर्गेश प्रसाद, नरेंद्र सिंह, कुशला देवी, अनीता आदि शामिल थे।