फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट बाजार भवन में शिफ्ट हुई अस्थायी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी ओजली को जिला प्रशासन ने अस्थायी जेल से मुक्त कर दिया है। विद्यालय के कक्षों में रह रहे तीन कैदियों को नई अस्थायी जेल हाट बाजार भवन खांड्यूसैण शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

जिला कारागार खांड्यूसैण के समीप स्थित राजकीय इंटर कालेज ओजली को शासन-प्रशासन ने कोरोना महामारी को देखते हुए अगस्त 2020 में अस्थायी जेल बनाया था, लेकिन शासन-प्रशासन विद्यालय खुलने तीन दिन बाद भी विद्यालय को अस्थायी जेल से मुक्त नहीं किया था। विद्यालय के चार कक्षों में तीन कैदी रह रहे थे। मीडिया में खबर आने के बाद स्थानीय प्रशासन, जेल प्रशासन व शिक्षा विभाग हरकत में आया। अब पौड़ी ब्लाक के अधीन खांड्यूसैण के हाट बाजार को स्थानीय प्रशासन ने अधिग्रहित कर अस्थायी जेल बनाया है। जहां जीआईसी ओजली में रह रहे तीनों कैदियों को जेल प्रशासन ने हाट बाजार भवन में शिफ्ट कर दिया है। एसडीम सदर एसएस राणा ने बताया कि जीआईसी ओजली को अस्थायी जेल से मुक्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हाट बाजार भवन खांड्यूसैण को नई अस्थायी जेल बनाया गया है। वहीं जेलर जिला कारागार खांड्यूसैण डीपी सिन्हा ने बताया कि हाट बाजार खांड्यूसैण में बनाई गई नई अस्थायी जेल में सभी कैदी शिफ्ट कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें