श्रीनगर। वन महोत्सव सप्ताह के तहत सोमवार को न्यायालय परिसर श्रीनगर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, श्रीनगर कुमारी अलका के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
साथ ही लोगों से प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। इस मौके पर बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी, विकास पंत, विवेक जोशी, नितेश भारती, कुलदीप दानू, प्रेरणा काला, भूपेंद्र पुंडीर, अनुपम गोयल, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद रहे।