फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में फंसी पिकअप

विज्ञापन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक से टकराया पिकअप वाहन - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह एक पिकअप वाहन बागवान में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा, जिसके चलते चालक समेत तीन लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कोतवाल कीर्तिनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि बताया कि सुबह लगभग पौने पांच बजे एक व्यक्ति ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि एक पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके चलते वाहन का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया और वाहन में सवार तीन लोग भी अंदर ही फंस गए हैं।
सूचना मिलते ही वह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। वाहन के अंदर फंसे लोगों को एसआई टीकम सिंह चौहान और कांस्टेबल बसंत कुमार व प्रवेश पालीवाल की मदद से खींचकर बाहर निकाला। तत्पश्चात तीनों को 108 वाहन से बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहन में चालक रसीद, मोनू व फिरोज सवार थे। तीनों को मामूली चोटें आई हैं। उनकी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें