फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: वैश्विक कवि सम्मेलन में शामिल होंगे पौड़ी के नवोदित कवि हिमांशु

Wed, 10 Jan 2024 08:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति बाजपुर उत्तरखंड की ओर से विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक कवि सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मलेन में देश विदेश के नवोदित कवि 400 घंटों तक काव्य पाठ करेंगे। इस वैश्विक सम्मेलन में नवोदित हिंदी कवि हिमांशु बडोनी दयानिधि भी वर्चुअल शामिल होंगे।
विज्ञापन

हिमांशु ने बताया कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी की वैश्विक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि समिति का लक्ष्य देश के सभी नवोदित कवियों, लेखकों व रचनाकारों को मंच प्रदान करना है। समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का प्रसारण अपने देश के साथ ही विदेशों में भी किया जाएगा। इस सम्मेलन को वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में शामिल करने के लिए यह आयोजन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें