फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जंगलों में वन विभाग ने शुरू की कंट्रोल बर्निंग

Wed, 10 Jan 2024 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। वनों को आग से होने वाले नुकसान की आशंका को देखते हुए नागदेव रेंज के अंतर्गत हाईवे पौड़ी-पाबौ से सटे जंगलों में वन विभाग ने कंट्रोल बर्निंग शुरू कर दी है। वन दरोगा कमल नेगी ने कहा कि जंगलों में लग रही आग को देखते हुए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां पर वन कर्मियों के माध्यम से सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। जहां चीड़ के जंगल हैं वहां रास्तों के दोनों ओर सूखे पत्ते हटाए जा रहे हैं और उन्हें जलाकर नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से जंगलों को आग से बचाने की अपील की। इस दौरान बीट अधिकारी भागीरथी पुंडीर और अजय पाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें