फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी गढ़वाल: 28 साल की महिला के नौ प्रसव, आठ बच्चों का घर पर जन्म, सरकारी तंत्र को भनक तक नहीं, उठे सवाल

Mon, 16 Nov 2026 02:50 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी।

सार

कम उम्र में नौ बार प्रसव और आठ बच्चों का घर पर जन्म होने का मामला सामने आने के बाद सरकारी विभागों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और बच्चों को सरकारी पोषाहार भी नहीं मिल पा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने संयुक्त टीम को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
28 वर्षीय महिला के नौ प्रसव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्जीखाल ब्लॉक के एक गांव में 28 वर्षीय महिला के नौ प्रसव का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने आठ बच्चों को घर पर ही बिना किसी चिकित्सकीय सहायता के जन्म दिए। इस घटना ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और बाल संरक्षण से जुड़े विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

 

सीएमओ डॉ. मेघना असवाल के अनुसार, बीते अक्तूबर में महिला के नौवें प्रसव की जानकारी मिली थी। पति के विरोध के कारण स्वास्थ्य विभाग को महिला की जांच में परेशानी हुई थी। प्रशासन और पुलिस के सहयोग से महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। नौवां प्रसव उच्च जोखिम होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती की सलाह दी गई।

लगातार गर्भधारण से महिला में खून और पोषक तत्वों की कमी
हालांकि, 22 अक्तूबर को 108 सेवा से सीएचसी घंडियाल ले जाते समय रास्ते में ही प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा को बाद में अस्पताल में सुरक्षित रखा गया। सीएचसी घंडियाल की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मीनाक्षी वर्मा ने महिला की सेहत पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि लगातार गर्भधारण से महिला में खून और पोषक तत्वों की कमी तथा हड्डियों की कमजोरी का खतरा है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार: 11 माह की बच्ची से दरिंदगी, बिगड़ी हालत, घर में घुसकर वारदात के बाद फरार हुआ पिता का सहकर्मी
विज्ञापन


वह मानसिक तनाव से भी गुजर रही है। महिला के पांच बेटे और चार बेटियां हैं, लेकिन टीम को घर पर छह बच्चे मिले थे। आधार कार्ड नहीं होने से उसे जननी सुरक्षा और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ नहीं मिल रहा। बच्चों को भी पोषाहार नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने संयुक्त टीम को जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं की स्थिति और दो बच्चों के घर पर नहीं होने समेत सभी पहलुओं की जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें