फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों की होगी जांच, हरिद्वार-पौड़ी से ज्यादा शिकायतें

Mon, 16 Nov 2026 11:37 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

स्कूलों में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्तियों को लेकर उठ रहे सवालों के बाद शिक्षा विभाग ने जांच की तैयारी शुरू कर दी है। शासन ने शिकायतों का परीक्षण कर नियुक्तियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच होगी। शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में जांच की तैयारी शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी के मुताबिक जिन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन सभी मामलों की जांच की जाएगी।

शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को शिकायतों का परीक्षण कर नियुक्तियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान नियुक्ति प्रक्रिया, शासन के नियमों और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की जाएगी। यदि नियुक्तियों में अनियमितता या फर्जीवाड़ा सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा टला, बेटे को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग, पीएसी टीम ने दोनों को बचाया

इस मामले में जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां नियमों के विरुद्ध की गई हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि खासकर हरिद्वार जिले और पौड़ी जिले के कुछ अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य की नियुक्तियों में गड़बड़ी की शासन को शिकायत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें