राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) जागरूकता मिशन के अंतर्गत पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महा नियंत्रक कार्यालय और एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के हिमालय जलीय जैव विविधता विभाग (एचएबी) ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बौद्धिक संपदा अधिकार पेटेंट डिजाइन के सहायक नियंत्रक मुहम्मद अतिकुल्लाह ने कहा कि सिर्फ मौलिक विचार ही संपत्ति का एकाधिकार नहीं देता, बल्कि संपत्ति का पंजीकरण तब मान्य होता है जब यह लिखित रूप में होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एचएबी विभागाध्यक्ष डॉ. जसपाल सिंह चौहान, समन्वयक डॉ. सुरेंद्र पुरी, डॉ. सुधीर कुमार व डॉ. अंजिता पांडेय आदि मौजूद रहे।