फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नए रोडवेज अड्डे पर जलभराव की समस्या से यात्री परेशान

Wed, 26 Jun 2024 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन पर पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की समस्या हो रही है, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्टेशन पर अभी यात्रियों के लिए पेयजल की सुविधा भी मुहैया नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

श्रीनगर रोडवेज बस अड्डे व पार्किंग निर्माण के लिए करीब चार करोड़ 87 लाख का बजट स्वीकृत था। बजट से अभी बस स्टेशन में होने वाले कई कार्य अधूरे हैं, जबकि अभी हाल ही में मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत इसका उद्घाटन भी कर चुके हैं। अब यहां से रोडवेज की बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। यहां स्टेशन के भूतल पर बनाई गई पार्किंग का भी लोगों को अभी लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्रथम तल पर बनाए गए बस स्टेशन में पानी की निकासी की सुविधा नहीं होने से हल्की बारिश में भी यहां पानी का भराव हो रहा है। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। रोडवेज स्टेशन प्रभारी अशोक काला का कहना है कि सरकार की ओर से सभी नए रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा दिलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें