एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में पादप जैव प्रौद्योगिकी के प्रयोग से कृमिरोधी पादप उत्पादन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित जैव प्रौद्योगिकी विभाग मेें संपन्न कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. पीसी शर्मा ने कृमिरोधी पादप उत्पादन पर व्याख्यान दिया। स्लोगन प्रतियोगिता में पलक अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया। अंशु भारद्वाज ने दूसरा और मुस्कान पुुंडीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्राची प्रथम रही। आस्था अंथवाल व संजना चमोली संयुक्त रुप से द्वितीय रहे। हिमानी भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डॉ. सुधीर कुमार ने किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा सकलानी, डॉ. जीके जोशी, डॉ. ममता आर्य, डॉ. सौरभ यादव व डॉ. मनीषा निगम आदि उपस्थित थे।