फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की अधिसूचना चस्पा करने गई टीम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कोट के नकोट और वैधगांव गांवों के ग्रामीणों ने भी नगर निगम का विरोध किया है। गांवों में नगर निगम की अधिसूचना चस्पा करने गई टीम को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। टीम सिर्फ एक ही स्थान पर अधिसूचना चस्पा करने में सफल हो पाई, लेकिन वहां भी ग्रामीणों ने विरोध जता दिया।
विज्ञापन

श्रीनगर नगर निगम प्रस्ताव की अधिसूचना जारी होने के बाद नगर पालिका की टीम संबंधित गांवों में सूचना चस्पा कर रही है। टीम को हर जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। स्वीत, गहड़, फरासू, डुंगरीपंथ और कलियासौड़ में टीम विरोध के चलते लौट आई थी। सोमवार को टीम नाकोट और वैधगांव पहुंची। वहां भी ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आपत्ति दर्ज करा दी है। इसलिए टीम बिना कुछ करे लौट जाए। ग्राम प्रधान पुष्पा उनियाल ने बताया कि ग्राम पंचायत की आम बैठक बुलाकर विरोध का निर्णय लिया गया है। दो साल पहले ग्रामीण नगर पालिका में शामिल होना चाहते थे, तब उनको शामिल नहीं किया गया। अब नगर निगम की बात की जा रही है। सरकार ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में अवरोध पैदा कर रही है। नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध की वजह से टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें