फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गांव को नगर निगम में शामिल किए जाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कोट के गांवों को नगर निगम श्रीनगर में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के बाद भी उनकी ग्राम पंचायतों को जबरन नगर निगम में शामिल किया गया है। ग्राम पंचायत नकोट, बिलकेदार, राजस्व गांव दिगोली व गूंठ को नगर निगम में शामिल किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है।
विज्ञापन

दिगोली गांव के वन सरपंच मनमोहन सिंह नेगी ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में मनरेगा, पशुपालन व खेती रोजगार के मुख्य साधन हैं। अगर गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया, तो मनरेगा के तहत मिलने वाला रोजगार ठप हो जाएगा। उन्हें वह सुविधाएं भी नहीं मिल पाएंगी जो सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को दी जाती है।
उल्टा उन्हें भारी टैक्स चुगाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों को गांव ही रहने दिया जाय। ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान ज्योति, मनमोहन सिंह, मुकेश नेगी, सुखदेव, मुन्नी देवी व धनेश्वरी देवी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें