फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग को मिली दो पीजी सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल को एक और उपलब्धि हासिल हो गई है। एनएमसी (राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग) ने नेत्र रोग विभाग में पीजी (एमएस) की दो सीटों की अनुमति दे दी है। वर्तमान शिक्षण सत्र (2021-22) से संस्थान में एमडी/एमएस की 24 सीटों के लिए प्रवेश होंगे। इसके अलावा संस्थान में पीजी डिप्लोमा की 18 सीटों में एडमिशन होना है। इस तरह से संस्थान में हर साल भविष्य के 42 विशेषज्ञ चिकित्सक पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज ने 14 विषयों में तीन वर्षीय एमडी/एमएस कोर्सेज शुरू करने हेतु वर्ष 2020 में एनएमसी में आवेदन किया था। इस साल एनएमसी निरीक्षण पूर्ण कर चुकी है। प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि सोमवार को एनएमसी ने नेत्र रोग विभाग में दो सीट की अनुमति दे दी। नेत्र रोग विभाग में एक प्रोफेसर और दो एसोसिएट प्रोफेसर हैं। संस्थान में 42 छात्र-छात्राएं एमबीबीएस करने के पश्चात पीजी (एमडी/एमएस/डिप्लोमा) की पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें