फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन माइग्रेशन प्रमाण पत्र मान्य और प्रमाणित

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय से जारी ऑनलाइन माइग्रेशन प्रमाणपत्र मान्य है। विवि के कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है। यह सर्कुुलर सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को भेजा गया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में देशभर के छात्र पढ़ते हैं। दूसरे संस्थानों में प्रवेश के लिए उन्हें माइग्रेशन प्रमाणपत्र की जरूरत होती है। इसके लिए उन्हें गढ़वाल विवि मुख्यालय श्रीनगर आना पड़ता था। इसमें उनका समय और धन बर्बाद होता था। इसे देखते हुए गढ़वाल विवि ने ऑनलाइन माइग्रेशन प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा दी है। इसमें आवेदक घर बैठे ही आवेदन कर सकता है और माइग्रेशन प्रमाणपत्र भी उसे ऑनलाइन ही मिल जाता है। इसके लिए उसे मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते थे लेकिन कतिपय विवि ऑनलाइन माइग्रेशन प्रमाणपत्र को वैध नहीं मान रहे थे। छात्र-छात्राओं से इसको प्रमाणित कराने के लिए कह रहे थे। विवि के सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरविंद कुमार ने बताया कि इसे देखते हुए कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के अनुमोदन पर कुलसचिव ने आदेश सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसार ऑनलाइन माइग्रेशन प्रमाणपत्र प्रमाणित और असली है। यह मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें