फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के पानी को पेयजल के लिए उपयोग करने पर आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के सौड़ मोहल्ले के निवासियों ने सिंचाई के लिए प्रयुक्त होने वाले पानी के स्रोत से पेयजल लाइन जोड़ने पर विरोध किया। उनका कहना है कि स्रोत से पेयजल लाइन जोड़ने की वजह से खेतों की सिंचाई नहीं हो पाएगी। पेयजल के लिए दूसरे स्रोत का प्रयोग किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए मामले की जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देते हुए बिना सहमति (एनओसी) के बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर स्थित नगर पालिका देवप्रयाग के वार्ड 4 (सौड़) के काश्तकार लगभग 7 दशक से खेतों की सिंचाई के लिए बंधू तोक के स्रोत का उपयोग कर रहे हैं। जोत के आधार पर सिंचाई के लिए पानी की भी हिस्सेदारी की गई। स्थानीय निवासी राकेश कुमार टोडरिया ने बताया कि कुछ लोग पानी को अपने हित के लिए पेयजल योजना के रूप में करना चाह रहे हैं, जबकि गांव में पहले से ही पर्याप्त पेयजल उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सौड़ के सिंचित खेतों में अनाज के अलावा काफी सब्जी और फल भी उगाई जाती है।
विक्रम नेगी, रघुवीर सिंह, राजेंद्र नेगी, मकानी देवी, रजनी देवी, सोमनाथ टोडरिया, तारा सिंह, बसंती देवी, अनीता टोडरिया, सुदर्शन असवाल, भूपेंद्र नेगी, महेश कुमार व दुर्गा प्रसाद ने डीएम को ज्ञापन भेज इसकी जांच तहसीलदार से करवाने और काम रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें