सड़क दुर्घटना में मारे गए डिप्टी रेंजर को स्कूटी पर बैठाने वाले व्यक्ति का सुराग नहीं मिल पाया है। स्कूटी चालक की पहचान के लिए पुलिस उफल्डा में दुकानों के बाहर लगे कैमरों की रिकार्डिंग खंगाल रही है।
बृहस्पतिवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर नगर पालिका क्षेत्र के मालढैया में नागदेव रेंज के डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह (58) की स्कूृटी से गिरकर मौत हो गई थी। बिलकेदार से घर लौटते समय सुमेर सिंह ने किसी व्यक्ति से लिफ्ट मांगी थी। उफल्डा के पास मालढैया में वह संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े थे। उनको स्कूटी में लिफ्ट देने वाला मदद करने के बजाय भाग खड़ा हुआ। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि स्कूटी चालक कौन था। कोतवाली के एसएसआई रणवीर रमोला ने बताया कि उफल्डा में दुकानों व घरों के बाहर लगे कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है। अभी ऐसा कोई व्यक्ति दिखा नहीं है, जो स्कूटी में डिफ्टी रेंजर को ले रहा था।