श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि से संबंद्ध डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून की छात्रा नीमा कोश्यारी ने अखिल भारतीय अंतर विवि बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में अंतिम आठ में प्रवेश कर खेल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
विवि के खेल विभाग के मोहित सिंह बिष्ट ने बताया कि अखिल भारतीय अंतर विवि बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर (फगवाड़ा) में गत 19 जनवरी को हुई, जिसमें गढ़वाल विवि से संबंद्ध डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून की छात्रा नीमा कोश्यारी (66-70 किलो भार वर्ग) में अपनी प्रतिद्वंदी तेजस्विनी तंवर (जेएनवीयू जोधपुर राजस्थान) को 4-1 से हरा कर अंतिम आठ में प्रवेश कर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने बताया कि विवि परिवार की ओर से नीमा कोश्यारी, डॉ. देवेंद्र सिंह (टीम मैनेजर) व संजय सिंह चौहान (टीम प्रशिक्षक) को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं। संवाद