फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामरीकरण की गुणवत्ता पर नायब तहसीलदार ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार पौड़ी सब्बल सिंह कठैत ने लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने औचक निरीक्षण के दौरान पौड़ी-टेका-अद्वाणी-बिलखेत-सतपुली मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण को घटिया गुणवत्ता का बताया। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग पर हो रहे घटिया गुणवत्ता के डामरीकरण में सरकारी धन का दुरुपयोग है। उन्होंने मामले में संबंधित ठेकेदार व विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि मोटर मार्ग पर पैच वर्क चल रहा है। इसके चलते कुछ स्थानों पर उखड़ने की सूचना मिली है। इसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार पौड़ी सब्बल सिंह कठैत ने पौड़ी-टेका-अद्वाणी-बिलखेत-सतपुली मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण कार्य को घटिया गुणवत्ता का बताया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नितिन रावत इससे पहले उक्त मोटर मार्ग पर घटिया गुणवत्ता के डामरीकरण को लेकर दो बार जिलाधिकारी से शिकायत कर चुके हैं। प्रदेश महासचिव रावत ने बताया कि पौड़ी-टेका-अद्वाणी-बिलखेत-सतपुली मोटर मार्ग के डामरीकरण को लेकर लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी का गैरजिम्मेदार रवैया इससे पहले भी सामने आया है। मोटर मार्ग पर इससे पहले दो बार डामरीकरण हो चुका है लेकिन दोनों बार वह घटिया डामरीकरण उखड़ गया और मोटर मार्ग फिर से यातायात को लेकर बदहाल हो गया है। नियमानुसार डामरीकरण जिस भी ठेकेदार को एक बार दिया जाता है वह पांच साल तक उस मोटर मार्ग का रख-रखाव भी करता है। इस मोटर मार्ग पर तीसरी बार डामरीकरण हो रहा है और ठेकेदार भी बदल लिया गया है। एनटी कठैत ने कहा कि कार्य के प्रति बरती जा रही अनियमितता को लेकर संबंधित ठेकेदार व लोनिवि प्रांतीय खंड के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने बताया कि मोटर मार्ग पर इन दिनों पैच वर्क हो रहा है। इसके कई स्थानों पर उखड़ने की सूचना मिली है। इसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें