फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी में एक युवक की ओर से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। पीड़िता का आरोप है कि बच्चा होने पर आरोपी ने शादी करने और बच्चे को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पैठाणी थाने में अनुसूचित जाति की एक युवती ने 16 मार्च को एक आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। सीओ सदर पीएल टम्टा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसका आरोपी युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने जब युवक को गर्भवती होने की जानकारी दी, तो युवक ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। इस पर पीड़िता ने साफ इंकार कर दिया। पांच मार्च को पीड़िता ने बेस अस्पताल श्रीनगर में एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन आरोपी युवक ने बच्चे को स्वीकार करने और शादी करने से भी इंकार कर दिया। सीओ टम्टा ने बताया कि नवजात को जिला बाल कल्याण समिति के माध्यम से शिशु निकेतन देहरादून भेज दिया गया है। मामले में एससीएसटी एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें