फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Jul 2024 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के पिता ने कोतवाली थाने में दी तहरीर, दामाद पर लगाया मारपीट और हत्या का आरोप
विज्ञापन

बीते 30 जून को कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था विवाहिता का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नागेश्वर गली में किराये के कमरे में रह रही विवाहिता की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। महिला के पिता देहरादून से श्रीनगर पहुंचे और दामाद पर मारपीट व हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बीते 30 जून को महिला का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि विवाहिता के पिता शिवलाल निवासी होशियारी मंदिर प्रतीतनगर पोस्ट व थाना रायवाला जनपद देहरादून की ओर से इस मामले में तहरीर दी गई है। कहा गया कि 30 जून की रात करीब 11.32 बजे दामाद राजेश कुमार निवासी हाल नागेश्वर गली श्रीनगर मूल पता ग्राम ओडियारी पो. कांडाखाल जिला पौड़ी गढ़वाल ने उनकी बेटी रीता देवी (37) के साथ मारपीट की और हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों का एक बेटा भी है। मामले की जांच एसएसआई सुनील रावत को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि 30 जून को शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें